फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : लूट की झूठी सूचना पर दाैड़ी पुलिस..., ब्वॉयफ्रेंड को 45 हजार रुपये नहीं देना चाहती थी युवती; ये है मामला

Sat, 11 Jan 2025 03:59 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : युवती से लूट की सूचना मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी की पड़ताल करवाई। सच्चाई जान सभी हैरान हो गए तो युवती से पूछताछ की गई। ब्वाॅयफ्रेंड का मामला सुनते ही उसके परिजनों को बुला लिया गया। काउंसिलिंग के बाद युवती को परिजनों को साैंप दिया गया।
विज्ञापन
सच्चाई जान हैरान रह गई पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूसरी युवती से शादी करने की तैयारी में लगे ब्वॉयफ्रेंड को 45 हजार रुपये न देना पड़े। इसके लिए शुक्रवार की शाम एक निजी हॉस्पिटल में काम करने वाली युवती ने भिखारीपुर-सुंदरपुर मार्ग पर 45 हजार रुपये की लूट की कहानी रच दी। सूचना पाकर भेलूपुर थाने की पुलिस पहुंची। घटनास्थल के सीसी फुटेज और पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि युवती से लूट नहीं हुई है। इसके बाद युवती की कांउसिलिंग कर उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


मिर्जापुर जिले के चुनार क्षेत्र की एक युवती ककरमत्ता इलाके में स्थित एक निजी हॉस्पिटल में सहायिका के तौर पर काम करती है। मिर्जापुर के कछवा क्षेत्र का रहने वाला एक युवक, युवती का ब्वॉयफ्रेंड है। दोनों दो साल से एक-दूसरे के करीब थे। मगर, इधर युवक कहीं और शादी करने की तैयारी कर रहा है। इसकी जानकारी होने के बाद भी युवती उस युवक से खुद से कुछ कह कर अलग नहीं हो पा रही थी।

ब्वॉयफ्रेंड ने युवती से शुक्रवार को कहा कि उसे जमीन की रजिस्ट्री करानी है। इसके लिए 45-50 हजार रुपये चाहिए। युवक को पैसा देने से युवती मना नहीं कर सकी। मगर, पैसा न देना पड़े इसके लिए लूट की झूठी कहानी रच डाली। युवती भिखारीपुर और ककरमत्ता क्षेत्र स्थित एटीएम गई। उसने युवक को सेल्फी खींच कर भेजा और कहा कि तुम्हारे लिए ही पैसा निकालने आए हैं। फिर उसने युवक को फोन कर कहा कि सफेद रंग की अपाचे बाइक सवार दो युवक उसका पीछा कर रहे हैं। उसे डर लगा रहा है।

विज्ञापन

युवती को परिजनों को साैंपा
भिखारीपुर तिराहा से सुंदरपुर मार्ग पर युवती आगे बढ़ी तो लगभग 200 मीटर दूर जाने के बाद उसने 112 नंबर पर और ब्वॉयफ्रेंड को सरेराह 45 हजार रुपये लूटने की सूचना दी। सूचना पाकर भेलूपुर थाने की फोर्स और एडीसीपी काशी जोन के साथ डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल मौके पर पहुंचे। 

इस संबंध में एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी. ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में ही शक हो गया था कि युवती के साथ लूट नहीं हुई है। इसके बावजूद घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज चेक कराई गई। युवती का बैंक स्टेटमेंट देखा गया। फिर उससे विस्तार से पूछताछ की गई तो युवती अपनी ही बातों में उलझती चली गई। 

आखिरी में पता लगा कि दूसरी युवती से शादी करने की तैयारी में लगे ब्वॉयफ्रेंड को 45 हजार रुपये न देने के लिए उसने लूट की झूठी कहानी रची थी। युवती के परिजनों को चुनार से बुलाकर उसे उन्हें सौंप दिया गया है। युवती को हिदायत दी गई है कि वह भविष्य में दोबारा ऐसा न करे।
विज्ञापन

बाएं हाथ के नाखूनों से खरोंची थी दायीं कलाई
लूट की घटना पुलिस को सही लगे, इसके लिए युवती अपने बाएं हाथ के नाखूनों से दाएं हाथ की कलाई सहित अन्य हिस्से पर खरोंची थी। पुलिस के आने पर उसने अपना दायां हाथ दिखाया। कहा कि बदमाश उसका पर्स ऐसे छीने हैं कि उसका दायां हाथ भी खरोंच डाले। पुलिस की नजर जब युवती के बाएं हाथ के नाखूनों पर गई तो खून लगा था। पुलिस ने पूछा कि बाएं हाथ के नाखून में खून कैसे लगा है, इस पर युवती की सिट्टीपिट्टी गुम हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें