आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप कुमार यादव ने बताया कि लाउडहेलर समेत अन्य उपकरण को दुरुस्त कराया जा रहा है। अनावश्यक भीड़ को कंट्रोल करने के उचित प्रबंध किए जा रहे हैं। जौनपुर, बलिया, प्रयागराज, प्रतापगढ़, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर समेत हरियाणा व मध्य प्रदेश से प्रतिदिन 68 हजार अभ्यर्थियों के आने का अनुमान है।
रोडवेज अधिकारियों ने भी कैंट बस स्टेशन पर उमड़ने वाली अभ्यर्थियों की भीड़ को लेकर बैठक की। आरएम समेत अन्य ने तय किया कि पर्याप्त बसें चलाई जाएं। जिस रूट पर अभ्यर्थियों का दबाव अधिक होगा, उस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
रोडवेज पुलिस चौकी प्रभारी ने सिगरा थाने से अतिरिक्त फोर्स मांगा है। रोडवेज बसों में चढ़ने और उतरने के दौरान होने वाली धक्कामुक्की के लिए फोर्स तैनात होगी। कंट्रोल रूम के जरिये बस स्टेशन परिसर की निगरानी 24 घंटे होती रहेगी।