Varanasi News: पुलिस भर्ती परीक्षा परीक्षा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से परीक्षा कराने के लिए मातहतों को निर्देशित किया गया है।
Varanasi News: पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा में 46 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो दिन तक परीक्षा में 77,760 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा कराने के लिए 1232 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही 46 उपनिरीक्षक केंद्र कंट्रोल रूम प्रभारी और केंद्र प्रभारी निरीक्षकों को भी नामित किया गया है।
विज्ञापन
एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर शिवहरी मीणा ने बताया कि उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर 14 व 15 मार्च को सीधी भर्ती, लिखित परीक्षा होगी। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए मातहतों को निर्देशित किया गया है। महिला अभ्यर्थियों की जांच केवल महिला पुलिस कर्मियों की ओर से अलग एनक्लोजर में कराई जाएगी, ताकि उनकी गरिमा और गोपनीयता बनी रहे।
परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोकॉपी की दुकानों, साइबर कैफे, प्रिंटिंग सेंटर सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए। साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए आवश्यक ट्रैफिक प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बाहरी जिलों व राज्यों से आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होंने बताया कि राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष टीमें गठित कर होटल, लॉज, धर्मशाला, छात्रावास और ढाबों की चेकिंग व सत्यापन करने का निर्देश दिया। इसके लिए रेलवे तीन विशेष गाड़ी चलाएगा।