फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: वोल्वो बस में डेढ़ करोड़ का गांजा भरकर ले जा रहे चार गिरफ्तार, बोरी में रखा था 14 क्विंटल गांजा

Sun, 12 Jul 2020 01:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
डेमो पिक।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में पुलिस ने निजी बस से डेढ़ करोड़ के गांजे के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जौनपुर-मिर्जापुर रोड पर धौरहरा पुलिस चौकी के समीप पुलिस ने बस रुकवाई तो चालक उतरकर भागने लगा। लेकिन, पुलिस ने उसे बस के समीप ही पकड़ लिया।

विज्ञापन

चालक की सीट के पास 47 बोरों में गांजा रखा मिला। प्रत्येक बोरे में छह पैकेट के हिसाब से कुल 282 पैकेट गांजा था, जिसका वजन 14 क्विंटल 10 किलोग्राम था। गांजे की कीमत डेढ़ करोड़ बताई गई।


पुलिस ने चालक समेत वोल्वो बस और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक कुल बरामदगी दो करोड़ की है। इसके अलावा पुलिस ने एक मोबाइल भी बरामद किया है। गिरफ्तार चालक ने अपना नाम श्यामसुंदर खारा पुत्र गोपाल खारा निवासी बलिमेला थाना ओरकेल जिला मलकानगिरी, उड़ीसा बताया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें