लुटेरों की तलाश में शहर समेत गैर जनपदों में पुलिस ने दी दबिश
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। सराफा व्यवसायी पिता-पुत्र को गोली मारकर 131 ग्राम सोने का हार लूटने वाले आरोपियों की तलाश में कमिश्नरेट पुलिस आसपास जनपदों में भी दबिश दे रही है। वहीं, तीसरे दिन मंगलवार को सिटी कमांड सेंटर के जरिये सीसी कैमरे खंगाले गए। आसपास मार्गों और शहर की सीमाओं पर लगे सीसी कैमरे देखे गए। फिलहाल भेलूपुर पुलिस के हाथ ऐसा कुछ भी नहीं लगा, जिससे मामले में लीड लिया जा सके। वहीं, पिता-पुत्र की हालत अब खतरे से बाहर है।
कमच्छा तिराहा के समीप रविवार की भोर में खोजवा राममंदिर के पीछे रहने वाले दीपक सोनी व उनके बेटे आर्यन सोनी को कार सवार बदमाशों ने गोली मारकर 131 ग्राम सोने के हार लूट लिया था। लुटेरों की तलाश में पुलिस की टीमें प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली सहित अन्य क्षेत्रों में दबिश दी। वहीं, भेलूपुर पुलिस की एक टीम सराफ की दुकान पर काम करने वालों की गतिविधियों की भी जांच कर रही है। साथ ही पुलिस की टीम मध्य प्रदेश, झारखंड भी जाने के लिए निकली लेकिन फरार लुटेरों की लोकेशन पुलिस को यूपी के भीतर ही मिली है। प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर विजय नारायण मिश्रा ने बताया कि बदमाशों की तलाश पुलिस टीमें कई स्थानों पर दबिश दे रही है।
मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद
मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद