बढुआ गोदाम । सदर विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी तथा सरवां गांव के प्रधान प्रतिनिधि आनंद यादव की तलाश में बृहस्पतिवार की शाम सात बजे पुलिस और जिला प्रशासन ने उसके घर पर छापा मारा। इस दौरान सीओ सिटी के साथ नायब तहसीलदार भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद के साथ मौजूद थे। घर पर ताला लगा मिला। इस कार्रवाई से क्षेत्र में दहशत है।
सूत्रों की माने तो मुख्तार अंसारी के लखनऊ निवासी एक रिश्तेदार की इनोवा गाड़ी पिछले डेढ़ साल से सरवां गांव निवासी और प्रधान प्रतिनिधि आनंद यादव चला रहा था। बताया गया कि इनोवा गाड़ी फर्जी कागजात पर ली गई थी, जिसकी जांच प्रक्रिया के तहत पुलिस ने दो दिन पहले प्रधान प्रतिनिधि आनंद यादव को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था, लेकिन वो थाने नहीं पहुंचा। जांच में मदद न करने पर बृहस्पतिवार की शाम सात बजे सीओ सिटी धनंजय मिश्र ने नायब तहसीलदार, थानाध्यक्ष सरायलखंसी रामसिंह वर्मा, कोतवाली प्रभारी डीके श्रीवास्तव, महिला थाना प्रभारी मय फोर्स उसके घर पर दबिश दी। सीओ नगर धनंजय मिश्र ने बताया कि आनंद मुख्तार अंसारी के कोर ग्रुप का सदस्य है, पुलिस आनंद के साथ साथ संजय सागर की तलाश में छापा मारा गया लेकिन दोनों नहीं मिले। आनंद यादव के घर ताला बंद था।