फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: होटल चंद्रा इन में पुलिस ने मारा छापा, तीन युवतियां हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
देह व्यापार की सूचना पर एसीपी रोहनिया और मंडुवाडीह पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। मंडुवाडीह चौराहे पर होटल चंद्रा इन में बुधवार देर शाम देह व्यापार की सूचना पर एसीपी रोहनिया और मंडुवाडीह पुलिस ने छापा मारा। कोलकाता की रहने वाली तीन संदिग्ध युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। होटल मैनेजर को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि होटल में अनैतिक गतिविधियां हो रही हैं। मंडुवाडीह थाने की पुलिस के साथ शाम को छापा मारा गया। विभिन्न कमरे में ठहरी तीन संदिग्ध युवतियों को पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया। एक दिन पहले ही युवतियां कोलकाता से आई थीं। होटल के सीसी कैमरे, अतिथि रजिस्टर को भी खंगाला गया। फिलहाल होटल से किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है। फिलहाल हर बिंदुओं पर तफ्तीश जारी है। युवतियों के मोबाइल और व्हॉटसएप चैट की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें