पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
बरेसर। न्यायालय में पेश नहीं होने के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने थाना क्षेत्र के चौथी बांध निवासी एक व्यक्ति के आवास पर नोटिस चस्पा किया। थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि अवधेश चौहान निवासी चौथी बांध कई महीनों से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। इसको लेकर कार्रवाई की गई। संवाद