मरदह। स्थानीय ग्राम पंचायत कार्यालय पर ई-केवाईसी जॉब कार्ड वेरिफिकेशन के लिए बृहस्पतिवार को कैंप में 150 जाॅबकार्ड धारकों की ई-केवाईसी की गई। ग्राम पंचायत अधिकारी कुमार गौरव ने बताया कि मनरेगा को पारदर्शी और असरदार तरीके से लागू करना है, जिससे ग्रामीण परिवारों को इसका फायदा मिल सके। जॉब कार्ड वेरिफिकेशन एक लगातार चलने वाला प्रोसेस है। जबकि जॉब कार्ड रिन्यूवल 5 साल में एक बार करना जरूरी है। जो भी लोग जॉब कार्ड से वंचित हैं, वह सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यालय पर आकर ई-केवाईसी जल्द से जल्द करा लें। संवाद