Varanasi News: उपजिलाधिकारी सदर सार्थक अग्रवाल को प्रार्थना पत्र देकर रास्ते की पैमाइश कर विवाद हल करने का अनुरोध किया गया। उनके निर्देश पर तहसीलदार सदर ने क्षेत्रीय नायब तहसीलदार सुलेखा वर्मा के नेतृत्व में तीन राजस्व निरीक्षकों एवं आधा दर्जन लेखपालों की टीम गठित कर रास्ते की नापी करने का निर्देश दिया।
वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में गंगा किनारे स्थित ग्राम पंचायत लूठा खुर्द व सरसौल में रास्ते की पैमाइश कर विवाद निवारण करने गई राजस्व टीम मौके से बैरंग हो गई। कारण पुलिस बल नहीं पहुंचना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत लूठा खुर्द के उमेश चंद्र पांडेय व सरसौल के सुरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्र पंचायत की ओर से पूर्व में निर्मित रास्ते के मरम्मत कार्य को गांव के ही कुछ लोग जबरदस्ती रोक कर आवागमन प्रभावित कर रहे हैं।
मौके पर शान्ति व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी को भी पैमाइश के समय पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। वहीं, नायब तहसीलदार सुलेखा वर्मा का कहना है कि थाने पर जानकारी देकर राजस्व टीम मौके पर पहुंची। धूप में घण्टों इन्तजार किया लेकिन पुलिस नहीं आई।इस लिए राजस्व टीम को वापस लौटना पड़ा। इस बाबत थाना प्रभारी चौबेपुर विद्याशंकर शुक्ला ने कहा कि मुझे इस प्रकरण की जानकारी नहीं है।