फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शहर के कई इलाकों में पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर लगातार शहर के कई इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को कछवा रोड में एडीसीपी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान में दर्जन भर दुकानों को हटावाया गया। इस मौके पर कई व्यापारियों को हिरासत में ले लिया गया। एडीसीपी गोमती जोन एवं मिर्जामुराद थाना प्रभारी व कछवा रोड चौकी की पुलिस फोर्स ने जेसीबी के साथ बाजार में सर्विस मार्ग के किनारे से अतिक्रमण हटावाया। महाकुंभ जाने वाले वाराणसी प्रयागराज हाईवे को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया। हाईवे के सर्विस मार्ग पर ऑटो खड़ी होने से बाबतपुर से वाराणसी एवं प्रयागराज जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

सेवापुरी के जंसा बाजार में पटरी पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जंसा पुलिस ने लगभग आधा दर्जन दुकानों का चालान किया और व्यापारियों को चेतावनी दी कि सड़क की पटरी पर अतिक्रमण न करें। कोतवाली पुलिस ने विश्वेश्वरगंज से मैदागिन तक अतिक्रमण अभियान चलाया। एसीपी कोतवाली प्रज्ञा पाठक, इंस्पेक्टर कोतवाली दया शंकर सिंह और टीआई धनंजय सिंह फोर्स के साथ सड़क पर खाद्य पदार्थ, तेल, घी और बोरा रख कर किए गए अतिक्रमण को हटावाया। पुलिस ने दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उधर, जैतपुरा पुलिस ने चौकाघाट, बड़ी बाजार, छोहरा, ओसानगंज इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला कर सड़क खाली कराया। जैतपुरा निरीक्षक बृजेश मिश्रा ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों का चालान काटने के साथ उन्हें चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें