फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला: आईपीएस मानसी बोलीं- पुलिस आपकी शुभचिंतक दुश्मन तो गलत लोगों की है; सवालों के दिए जवाब

Wed, 27 May 2026 03:58 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: आईपीएस मानसी दहिया ने महिला कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा और मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी। उन्होंने एपीके फाइल, अनजान कॉल और साइबर ठगी से बचने की सलाह देते हुए 112, 1090 और 1930 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला में माैजूद लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चांदपुर औद्योगिक आस्थान स्थित बनारस बीड्स लिमिटेड में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में आईपीएस मानसी दहिया ने महिला कर्मचारियों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार मिशन शक्ति के तहत अभियान चला रखा है। 

विज्ञापन


आज कल अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर एपीके फाइल का मेसेज आ रहा है। इस एपीके फाइल पर टच करते ही मोबाइल के सभी डेटा साइबर जालसाजों के पास पहुंच जाते हैं। बैंक विवरण, निजी तस्वीरें समेत अन्य कई डाॅक्यूमेंट्स जालसाजों के हाथ लग जाते हैं। 

इसलिए अनजान नंबर से आए किसी भी कॉल, वीडियो कॉल को न उठाएं। किसी भी लिंक या फाइल पर टच न करें। यदि कोई गलती हो गई तो तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। जितनी जल्दी शिकायत, उतना ही जल्द पैसा रिकवर हो सकेगा। स्वागत बनारस बिड्स के चेयरमैन अशोक गुप्ता ने किया। 

विज्ञापन

  • घर, परिवार, बाहर या आपका कार्यक्षेत्र हो, जहां कभी भी आपको लगता है कि आप असुरक्षित हैं तो तुरंत संबंधित थाने या डायल-112 पर फोन करें।  
  • हर थाने में मिशन शक्ति की टीम है। यहां तक कि आपकी शिकायत भी महिला पुलिसकर्मी दर्ज करेगी।  
  • पुलिस की मदद चाहिए तो 112, महिला हेल्पलाइन के लिए 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन के लिए 1098, साइबर अपराध मामले में 1930 और फायर ब्रिगेड नंबर 101 है।
  • सोशल मीडिया पर किसी अनजान से दोस्ती न करें और किसी के लालच और बहकावे में एकदम नहीं आए। 
विज्ञापन

सवाल और जवाब

  • सवाल: आईपीएस बनने के लिए क्या पढाई करनी होती है
  • जवाब: स्नातक पास करने   के बाद यूपीएससी की   सिविल सेवा परीक्षा पास   करनी होती है। 
  • सवाल: साइबर धोखाधड़ी होने पर क्या करना चाहिए और कहां शिकायत करनी चाहिए। 
  • जवाब: साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर काल करें। संबंधित थाने में भी शिकायत दर्ज करें।
  • सवाल: यदि हमारे आसपास कोई गलत काम हो रहा है तो उसकी सूचना पुलिस को कैसे दें, नाम तो उजागर नहीं होगा 
  • जवाब: शिकायत करने वालों का नाम पुलिस हमेशा गोपनीय रखती है। डायल-112 या सीपी, एडिशनल सीपी तक से शिकायत कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें