वाराणसी में समीक्षा बैठक करते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी व व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालकों से बात की जाए। सहयोग से ही शहर में और कैमरे लगवाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। इन कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा जाए। इसका बड़ा फायदा मिलेगा। इसके जरिये अवैध वसूली व अवैध टैक्सी स्टैंडों का संचालन रोका जाएगा। जो भी भ्रष्टाचार को बढ़ावा देगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा में हुई चूक का संज्ञान भी लिया और कहा कि सुरक्षा व्यवस्था और चाक चौबंद की जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
ट्रांसपोर्ट नगर की जमीन के लिए आंदोलित किसानों के मामले का संज्ञान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया है। मुख्यमंत्री ने वीडीए उपाध्यक्ष से कहा है कि किसानों को नई दर से मुआवजा दिया जाए। साथ ही मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा को तत्काल किसानों की समस्याओं का समाधान और आंदोलन खत्म कराने की जिम्मेदारी दी है। मुख्यमंत्री के समक्ष पिंडरा क्षेत्र में बने आईटीआई की खराब गुणवत्ता का मामला उठाया गया। इस पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई और जिलाधिकारी को जांच की जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
काशी विश्वनाथ मंदिर में सीएम योगी और अनुराग ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं काशी के कोतवाल काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन किया। काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन बाद अधिकारियों से कहा कि यहां श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं।