फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में पुलिस जीप की चपेट में आने से छात्र की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Fri, 09 Mar 2018 01:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
कार्रवाई के लिए पौने तीन घंटे तक लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के एक गांव के पास गुरुवार की शाम अंबेडकर नगर जिले के पुलिस अधिकारी की जीप की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद अधिकारी गाड़ी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर गांव के लोगों ने अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए मौके पर आजमगढ़-गाजीपुर मुख्य मार्ग को पांच बजे से जाम कर दिया। एसपी सिटी और सीआरओ के एफआईआर दर्ज कराने के आश्वासन पर लोगों ने पौने आठ बजे जाम समाप्त कर दिया।

सिधारी थाना क्षेत्र के चंडेश्वर गांव निवासी शिवम सिंह (22) बीएससी का छात्र था। शिवम के पिता अवधेश सिंह पवई क्षेत्र के एक इंटर कालेज में अध्यापक हैं। गुरुवार की शाम साढ़े चार बजे शिवम बाइक से इटौरा मोड़ से घर आ रहा था। वह हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन


जैसे ही वह आजमगढ़-गाजीपुर मुख्यमार्ग पर स्थित चंडेश्वर गांव के पास पहुंचा, आजमगढ़ की ओर से जा रही अंबेडकर नगर जिले के किसी पुलिस अधिकारी की जीप से उसकी बाइक में टक्कर लग गई और वह घायल हो गया।

घटना के बाद अधिकारी गाड़ी लेकर फरार हो गया। गांव के लोगों ने शिवम को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इससे गुस्साए गांव के लोगों ने आरोपी अधिकारी की गिरफ्तारी और निलंबन की मांग करते हुए गांव के पास शाम पांच बजे से आजमगढ़-गाजीपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

सूचना पर एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार सहित कई थानों की पुलिस पहुंची। अधिकारियों के केस दर्ज करने के आश्वासन पर रात पौने आठ बजे ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें