फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: मंडप में पहुंचकर पुलिस ने नाबालिग लड़की की रुकवाई शादी, बाद में हुआ ये खुलासा

Thu, 12 Nov 2020 12:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन

वाराणसी में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने बुधवार की रात एक किशोरी की शादी की सूचना चोलापुर थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शादी रुकवा दी, लेकिन लड़की के बालिग होने का प्रमाण आयु प्रमाण पत्र से मिलने पर वापस लौट गई।

विज्ञापन

चोलापुर थाना क्षेत्र के धरसौना गांव की एक युवती की शादी आगरा के मलपुरा थाना के अजीजपुर (पुराना बस्ती) निवासी एक युवक से तय हुई थी। बुधवार को बारात आने के बाद दोनों पक्षों के लोगों की मौजूदगी में विवाह की रस्म संपन्न हो रही थी।


उसी समय किसी के द्वारा सीडब्ल्यूसी को सूचना दी गई कि युवक की शादी किशोरी के साथ कराई जा रही है। सीडब्ल्यूसी की सूचना पर चोलापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आयु प्रमाण पत्र में लड़की के बालिग होने पर पुलिस खेद जताते हुए वापस लौट गई। वहीं, पुलिस के अनावश्यक हस्तक्षेप को लेकर युवक और युवती दोनों पक्ष के लोग खासे नाराज दिखे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें