सड़क के किनारे खड़े टैंकर को देख पुलिस ने शक के आधार पर जैसे ही पूछा क्या कर रहे हो। पीछे मौजूद लोग भागने लगे। पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा तो पता चला कि अवैध पेट्रोल की कटिंग कर रहे थे। पुलिस ने जानकारी ली तो पता चला कि इसके पीछे पूरा गैंग काम कर रहा है।
हता थाना क्षेत्र के रज्जीपुर रिंग रोड फेज दो पर रविवार की रात पुलिस ने एक टैंकर को अवैध पेट्रोल कटिंग करते समय उस समय पकड़ा जब टैंकर का ड्राइवर सर्विस रोड के किनारे त्रिपाल नुमा एक मड़ये में छिपाकर पेट्रोल निकलवा रहा था। पुलिस ने ड्राइवर से गाड़ी कोटवां पुलिस चौकी पर खड़ा कराके जांच कर अग्रिम कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को अपनी रिपोर्ट दिया। बताया जाता है कि जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति निरीक्षक को इस मामले में जांच कर रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राजातालाब गुलाब चन्द, आनंद कुमार यादव, तथा क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक जितेन्द्र कुमार ने जांच पड़ताल किया तो मामला अवैध पेट्रोल कटिंग का निकला। मालूम हो कि रज्जीपुर रिंग रोड फेज दो पर भरहरिया ग्राम के गणेश गुप्त थाना कपसेठी ने आधा विस्वा जमीन खरीदकर काफी समय से पेट्रोल और डीजल कटिंग का धंधा करता है। गणेश ने पुलिस को बताया कि प्रतिदिन दो से तीन टैंकर से 85 रुपए लीटर की दर से पेट्रोल खरीदकर 90 रुपए लीटर गाड़ी वालो को बेचते है।
पुलिस ने इस मामले में टैंकर ड्राइवर धर्मराज यादव, खलासी मुन्ना चौहान, ग्राम बरजी थाना बड़ागांव, गणेश गुप्त ग्राम भरहरिया थाना कपसेठी के खिलाफ तथा पेट्रोल पंप मालिक फौजदार यादव जिला जौनपुर की भी संलिप्तता पायी गयी है। पूर्ति निरीक्षक राजातालाब जितेन्द्र कुमार की तहरीर पर लोहता थाने में रविवार को 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।