फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शाइन सिटी कंपनी के निदेशकों की फिर बढ़ी मुश्किलें, ठगी का एक और मुकदमा दर्ज

Mon, 24 Feb 2025 06:17 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Crime News: शाइन सिटी कंपनी के निदेशकों के खिलाफ ठगी का एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। 1.12 लाख रुपये लेकर भागने का आरोप लगाया गया है।  
विज्ञापन
FIR - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रॉपर्टी में निवेश कराने के नाम पर शाइन सिटी कंपनी की ठगी का एक और मामला सामने आया है। आरोप है कि शाइन सिटी इंफ्रॉटेक कंपनी ने निवेशक से 11.12 लाख रुपये लिए और फिर कार्यालय बंद कर कर्ता-धर्ता भाग गए। पीड़ित निवेशक के ससुर अवधेश कुमार जायसवाल ने इस संबंध में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


मिर्जापुर जिले के सिकंदरपुर गांव निवासी अवधेश के अनुसार, उनके दामाद अभिस्नेह को शाइन सिटी इंफ्रॉटेक के प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी मिली थी। कंपनी के निदेशक राशिद नसीम व आसिफ नसीम और कर्मचारी आकाश डे व सुरेंद्र शाही ने राजातालाब स्थित काशियायन प्रोजेक्ट में निवेश का प्रस्ताव दिया। आश्वासन दिया कि निवेश बेहद लाभदायक होगा। 

कंपनी द्वारा यह कहा गया कि निवेश की गई रकम पर नियमित किस्तों में भुगतान किया जाएगा। फिर कुछ वर्षों में संपूर्ण राशि के साथ अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें