फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पेट्रोल पंप कर्मचारी को लात से मारने वालों के खिलाफ एक्शन, एक हफ्ते बाद दर्ज हुई एफआईआर

Sat, 28 Mar 2026 03:11 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में मारपीट के मामले में एक हफ्ते बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पेट्रोल पंप कर्मचारी की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
मारपीट का वीडियो वायरल - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के चितईपुर थाना क्षेत्र के कैंसर हॉस्पिटल के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर काम करने वाले राम संजीवन पटेल की तहरीर पर एक हफ्ते बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। थार गाड़ी से पेट्रोल पंप पर पहुंचे इंद्रेश चौबे और तीन-चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई। 

विज्ञापन


राम संजीवन पटेल पेट्रोल पंप पर हवा भरने का काम करता है। बीते 21 मार्च को 3-4 की संख्या में हमलावर थार वाहन से आए और हवा भरने के लिए कहने लगे। इस पर संजीवन ने कहा कि गाड़ी थोड़ा और अंदर कर लीजिए। इस बात से नाराज आरोपी गाली- गलौज करते हुए लात से मारने लगे। 

पुलिस से शिकायत करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स पंप पर कर्मचारी को लात से मारते दिख रहा है। इस वीडियो की पुष्टि संस्थान नहीं करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें