वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के कुरैना क्षेत्र से लापता महिला को पुलिस ने दो साल बाद शुक्रवार को प्रयागराज के हंडिया भैरवपुर स्टेशन रोड से बरामद किया। वहीं, इस मामले में पूर्व विवेचक एसआई ताबिश खान के खिलाफ डीसीपी गोमती जाेन ने बैड एंट्री दर्ज की। डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल ने बताया कि आशीष कुमार गौड़ ने 22 फरवरी 2024 को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस बीच पूर्व के जांच अधिकारियों ने लापरवाही की। पूर्व जांच अधिकारी ताबिश खान ने भी लापरवाही की। इस बीच जंसा थाना प्रभारी अनिल शर्मा, कस्बा जंसा चौकी प्रभारी पवन कुमार की टीम ने सर्विलांस के जरिए महिला को प्रयागराज के हंडिया भैरवपुर स्टेशन रोड से बरामद किया। ब्यूरो