वाराणसी। दालमंडी में चौड़ीकरण योजना में 25 भवनों को तोड़ने की कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को नई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं की गई। पुराने भवनाें को तोड़ने का क्रम जारी रहा। इन भवनों को तोड़ने और मलबा हटाने का काम हुआ। जहां जगह मिल रही है वहां जेसीबी से मलबा उठाया जा रहा है। बैरिकेडिंग कर दी गई और लोगों को आगे बढ़ने से रोक दिया गया। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि अब तक 25 भवनों को तोड़ा गया है। 10 फरवरी तक का लक्ष्य दिया गया है। चौक थाने में खुले कैंप कार्यालय में लोग संपर्क कर रहे हैं। उनके कागजात की जांच कराई जा रही है। 215.88 करोड़ की योजना में दालमंडी की सड़क को 17.4 मीटर चौड़ा किया जाएगाा। कुल 181 भवन और 6 मस्जिद हैं। जहां पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो