सैयदराजा। स्थानीय पुलिस ने पिछले दिनों हुए लूट के मामले का खुलासा किया। मंगलवार की रात पुलिस ने लूट के आरोपी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से लूट के 11 हजार रुपए भी बरामद हुए।
कोतवाल सत्य प्रकाश मिश्र ने बताया कि बिते रविवार की रात लगभग दस बजे अमडा गांव निवासी विशाल और रणजीत बाइक से पुरवा गांव जा रहे थे । दोनों फेसुडा गांव के पास पहुंचे थे तभी स्कार्पियो सवार छह से अधिक बदमाशों ने बाइक को रोक लिया और दोनों के पास से सोने की दो अंगूठी, सोने की चेन, मोबाइल फोन और तीस हजार रुपए लूट लिए।विरोध करने पर दोनों की पिटाई भी की। मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही थी। मंगलवार की रात दुधारी पुलिया के पास दो लूट में शामिल पन्नर सिंह सुशील यादव को गिरफ़्तार किया। पूछताछ में लूट में शामिल अन्य अभियुक्तों छोटू सिंह, अमित सिंह, राहुल सिंह,शेरू सिंह तथा पून्नू का नाम बताया है। पुलिस लूट में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश में जुटी है।