फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासाः अवैध संबंध में बाधक बनने पर बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी ससुर की हत्या

Sun, 20 May 2018 02:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के मऊ में बीते दो मई हुई एक हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की बहू ने अवैध संबंध में बाधक बनने पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने हत्या में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


जिले के घोसी कोतवाली घोसी कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड पर रहने वाले सोमारीडीह गांव के पूर्व प्रधान मंगलदेव चौहान की हत्या कर उनकी लाश को कमरे के हुक में टांग दिया गया था। दो मई की रात में हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मकान को अंदर से बंद कर खिड़की के रास्ते फरार हो गए थे।

तीन मई को घर पहुंची पूर्व प्रधान की पत्नी ने पति के शव को छत से लटका देखा। इस पर उन्होंने पति की हत्या किए जाने की आशंका जताई। मृत प्रधान की पत्नी सुनीता चौहान गांव की वर्तमान समय में प्रधान हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को दबोचा। इसमें मकान में बतौर किराएदार रहने वाला कसबा बाजार निवासी स्वर्ण व्यवसाई महेश वर्मा तो दूसरी मृतका के सौतेले भाई की बहू सविता चौहान है।

पुलिस के अनुसार महेश और सविता के बीच अवैध संबंध था। पूर्व प्रधान मंगलदेव चौहान बाधक बनने लगे थे। इस पर दोनों ने प्लान करके पूर्व प्रधान की हत्या कर दी। 
विज्ञापन

आत्महत्या का रूप देने की कोशिश

demo pic
पुलिस ने बताया पूछताछ में महेश ने बताया कि मृतक मंगलदेव चौहान की पत्नी सुनीता बच्चों के साथ मऊ रहती है। पूर्व प्रधान महेश से बराबर पानी और अन्य सामान मांगता रहता था।

इसी का फायदा उठाते हुए महेश ने 2 मई के दिन में मृतक के कमरे में रखे पानी के बोतल में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया था। फिर शाम को कमरे में जाकर देखा तो पाया कि वह बेहोश हो गए है। इस पर उसने चाकू से पूर्व प्रधान के गर्दन को काटने की कोशिश किया। लेकिन खून देख कर घबरा गया। इस पर लोकेशन ले रही सविता चौहान को मोबाइल पर बात कर कमरे में बुला लिया।

फिर दोनों ने मृतक के कमरे से साड़ी लेकर पहले साड़ी को पंखे के हुक में फंसा कर दूसरे छोर से मृतक के गले मे बांधने के बाद उसको कुर्सी पर बैठ कर पंखे के हुक में लगे साड़ी को खींच कर साड़ी को बांध कर आत्महत्या का रूप देने के साथ बेड पर पड़े खून को गद्दे से ढक दिया।

मृतक के फोन पर पत्नी के बार बार फोन करने पर दोनों ने बाद में खून आदि को खत्म करने की सोची। लेकिन इस बीच तीन मई की सुबह पूर्व प्रधान की पत्नी सुनीता के आ जाने से उनको मौका नहीं मिला।

हत्या में संलिप्त अभियुक्त महेश प्रसाद वर्मा मृतक के भाई की विधवा बहु सविता चौहान को शनिवार को बस स्टैंड घोसी से गिरफ्तार किया गया। सविता चौहान व्यूटी पार्लर चलती है और महेश की दुकान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें