फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया

Mon, 06 Apr 2020 01:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ गया। पुलिस ने टिप्पणी करने वाले युवक के पिता को हिरासत में ले लिया है। अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक फिलहाल हैदराबाद में रहता है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल करने के आरोपी युवक के पिता को बलिया जिले की खेजुरी पुलिस ने रविवार शाम उसके घर से हिरासत में लिया। खेजुरी थाना क्षेत्र के करम्मर गांव निवासी डब्लू नट पुत्र मनु नट ने लाइकी एप पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर वीडियो वायरल किया था।

इस वीडियो की जानकारी होने पर पुलिस ने जांच पड़ताल की, जिसमें युवक खेजुरी थाना क्षेत्र के करम्मर निवासी पाया गया। युवक के पिता मनु नट को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने ले आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पिता से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में पता चला कि युवक हैदराबाद में रहता है और वहां पर किसी लोहे की फैक्ट्री में काम करता है, जहां से लाइकी एप पर प्रधानमंत्री पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो वायरल किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें