फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने की बैठक: ट्रैफिक जाम पर जताई नाराजगी, अवैध शराब की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

Sun, 14 Aug 2022 06:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को राजपत्रित अधिकारियों संग बैठक की। निर्देशित किया कि सुरक्षा व कानून व्यवस्था में किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं हो। 
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस आयुक्त ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिरंगा यात्रा के तहत वाराणसी शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद को लेकर पुलिस आयुक्त ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को राजपत्रित अधिकारियों संग बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करें।
विज्ञापन


ट्रैफिक व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि साप्ताहिक छुट्टियों पर गंगा घाटों और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर ट्रैफिक व्यवस्था चुस्त दुरूस्त बनाएं। संबंधित थानों को निर्देशित किया कि ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का सहयोग करें।

कानून व्यवस्था में किसी तरह की कोई लापरवाही न हो
स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने सघन चेकिंग अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया। होटल, ढाबा, रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया जाए। कैंप कार्यालय में वर्चुअल बैठक के दौरान पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने निर्देशित किया कि सुरक्षा व कानून व्यवस्था में किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस आयुक्त ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला
आम जनों से सलीके से पेश आए, किसी तरह का कोई दुर्व्यवहार न हो। निकाली जा रही तिरंगा यात्राओं में भी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किया जाए। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मियों को मेडल मिलने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध संतोष कुमार सिंह, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं अपराध अमित कुमार, पुलिस उपायुक्त सुरक्षा एवं अभिसूचना विक्रांत वीर, डीसीपी काशी जोन राम सेवक गौतम, डीसीपी वरूणा जोन आरती सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें