Varanasi News: पुलिस आयुक्त ने सीसीटीएनएस, सीडीआर विश्लेषण, सीसीटीवी एवं डीवीआर संचालन, ई-साक्ष्य एवं ई-समन प्रणाली, ऑपरेशन चक्रव्यूह, यक्ष ऐप व आरटीसी प्रणाली की जानकारी देने के निर्देश दिए।
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शनिवार रात सिगरा व भेलूपुर थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने नवागंतुक रिक्रूट आरक्षियों से संवाद किया। नव आरक्षियों को प्रारंभिक चरण में कार्यालयी कार्य से दूर रख फील्ड ड्यूटी में दक्ष बनाने पर जोर दिया। प्रत्येक आरक्षी को अनुभवी कर्मचारियों के साथ जोड़कर बीट का शत-प्रतिशत आवंटन व साथ ही आरक्षियों को आधुनिक तकनीकों में दक्ष (टेक-सैवी) बनाने के लिए नियमित प्रशिक्षण, डिजिटल उपकरणों के उपयोग व प्रायोगिक अभ्यास के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने सीसीटीएनएस, सीडीआर विश्लेषण, सीसीटीवी एवं डीवीआर संचालन, ई-साक्ष्य एवं ई-समन प्रणाली, ऑपरेशन चक्रव्यूह, यक्ष ऐप व आरटीसी प्रणाली की जानकारी देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसआईडी निर्माण की प्रगति एवं विवेचना रजिस्टर की समीक्षा करते हुए प्रत्येक प्राथमिकी में शत-प्रतिशत यूनिक एसआईडी व 60 दिन के भीतर विवेचना पूरी करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल, एडीसीपी काशी वैभव बांगर आदि रहे।