फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दरोगा निलंबित और 2 लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले में शनिवार को बड़े पैमाने पर दरोगाओं और इंस्पेक्टर के तबादले किए गए। इसके साथ ही एक चौकी प्रभारी को निलंबित कर दो को लाइन हाजिर कर दिया गया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि शराब की अवैध बिक्री, जुआ और गैस रिफलिंग के साथ ही अपराध पर नियंत्रण न कर पाने की वजह से पांडेयपुर चौकी इंचार्ज जगदीश प्रसाद शुक्ला को निलंबित कर दिया गया है। पांडेयपुर चौकी प्रभारी के तौर पर अब तक जिला जेल चौकी प्रभारी रहे राजकुमार पांडेय को तैनात किया गया है। इसके साथ ही चिरईगांव चौकी इंचार्ज आनंद कुमार चौरसिया को लाइन हाजिर कर दिया गया है। आनंद बीते दिनों भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष के भाई को शराब की तस्करी के आरोप में पीछा कर गिरफ्तार किए थे। एसएसपी ने बताया कि आनंद की कई शिकायतें मिली थीं। जांच के बाद ही उन्हें लाइन हाजिर किया गया है। इसी तरह चौकी प्रभारी काशीपुरा चंद्रकेश शर्मा को भी लाइन हाजिर किया गया है। इसके अलावा पांच इंस्पेक्टरों को जिले के थानों और क्राइम ब्रांच में तैनात किया गया है, जबकि 40 दरोगा का कार्यक्षेत्र बदला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें