फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: साइबर सेल का फर्जी अधिकारी बन युवतियों को करता था ब्लैकमेल, पुलिस ने दबोचा

Fri, 21 Jul 2023 11:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

साइबर सेल का फर्जी अधिकारी बन युवक और युवतियों को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने वाले आरोपी को मंडुवाडीह पुलिस ने शुक्रवार को एफसीआई तिराहे से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
साइबर सेल का फर्जी अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर सेल का फर्जी अधिकारी बन युवक और युवतियों को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने वाले आरोपी को मंडुवाडीह पुलिस ने शुक्रवार को एफसीआई तिराहे से गिरफ्तार किया। कब्जे से पुलिस ने स्मार्ट फोन बरामद किया। पुलिस के अनुसार 50 से अधिक युवक और युवतियों को आरोपी ब्लैकमेल कर चुका है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राहुल शुक्ला प्रतापगढ़ के बाघसराय का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी राहुल ने पुलिस को बताया कि रुपये के लालच में प्रेमी युगलों के नंबर खोज कर उन्हें ब्लैकमेल करता था। थाना प्रभारी के अनुसार पिछले दिनों कंदवा की रहने वाली एक युवती ने शिकायत की थी कि लखनऊ साइबर सेल का अधिकारी बन युवक ने 11 जुलाई को फोन किया।

धौंस जमाया कि तुमने जो अपने दोस्त को वीडियो कॉल किया था, वह देख रहा हूं। तुम्हारे खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। फोटो, वीडियो सब कुछ व्हाट्सएप में है। दस हजार रुपये अपने दोस्त से भेजवाओ। युवती ने यह बात अपने दोस्त को बताई। युवती के दोस्त ने उक्त नंबर पर बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि रोहित ने 15 हजार रुपये की मांग की। धमकी दी कि यदि पैसे नहीं मिले तो वीडियो वायरल हो जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती ने तहरीर दी तो जांच शुरू हुई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें