फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: झपट्टा मार कर मोबाइल छीनने के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 31 Dec 2022 06:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

झपट्टा मार कर मोबाइल छीनने और चोरी के दो आरोपियों को सिगरा पुलिस ने शनिवार को लहरतारा पुल के पास से गिरफ्तार किया। कब्जे से मोबाइल फोन बरामद किया गया। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में मोबाइल चोरी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झपट्टा मार कर मोबाइल छीनने और चोरी के दो आरोपियों को सिगरा पुलिस ने शनिवार को लहरतारा पुल के पास से गिरफ्तार किया। कब्जे से मोबाइल फोन बरामद किया गया। डीसीपी काशी आरएस गौतम के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में नई बस्ती मंडुवाडीह निवासी अंकित सोनकर उर्फ सोनम और हुकुलगंज निवासी लक्ष्मण हैं।

विज्ञापन


दोनों लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। तीन दिन पूर्व सिगरा पेट्रोल पंप के पास साइकिल सवार दिव्यांश साहू का मोबाइल लूटकर आरोपी फरार हो गए थे। इसके अलावा आठ जुलाई को सिगरा क्षेत्र से ही मकान से एक युवक का मोबाइल चोरी कर भागे थे। अंकित सोनकर के ऊपर पहले से ही छेड़खानी, मारपीट समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें