वाराणसी की चौबेपुर थाना पुलिस ने एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की दोपहर घर में घुसकर मासूम के साथ दुष्कर्म किया। वह स्कूल से आकर घर में अकेली सोई हुई थी और उसकी मां किसी काम घर से बाहर गई हुई थी। जब मां लौटी तो बच्ची ने मां को पूरी वारदात के बारे में बताया। पीड़िता की मां ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
चौबेपुर थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने आरोपी शिवाधार(55) को गिरफ्तार कर लिया और थाना ले आए। घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज पांडेय, क्षेत्राधिकारी पिंडरा अभिषेक पांडेय भी पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पास्को और दुष्कर्म के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।