फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक बनकर करते थे सराफा दुकानों की रेकी और फिर चोरी, गिरोह के चार को वाराणसी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 21 May 2021 06:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी

सार

पुलिस ने कोईलीपुल बाजार स्थित सराफा की दुकान में दो दिन पहले हुई  चोरी का शुक्रवार को राज खोल दिया। वाराणसी की रोहनिया पुलिस ने बीती रात मुखबिर की सूचना पर बीरभानपुर नहर के पास से घटना में शामिल चोरों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
बरामद चोरी के माल के साथ चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुकानों और मकानों में रेकी के बाद चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के चार शातिर सदस्यों को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के कीमती आभूषण और अवैध असलहा भी बरामद हुआ है। अपर पुलिस अधिक ग्रामीण ने बताया कि यह सभी ग्राहक बनकर पहले दुकानों की रेकी करते थे, बाद में चोरी करते थे। 

विज्ञापन


पिछले दिनों कोईली पुल बाजार स्थित सराफा दुकान से आभूषण चोरी करके फरार हुए थे। रोहनिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कोइली बाजार स्थित सराफा दुकान में चोरी करने वाले आरोपी बीरभानपुर नहर से कहीं जा रहे हैं, इस पर प्रभारी निरीक्षक रोहनिया प्रवीण कुमार और उपनिरीक्षक जमीलुद्दीन सहित अन्य ने घेराबंदी करते हुए सभी को गिरफ्तार किया।

इनकी निशानदेही पर चोरी के कीमती जेवर, बाइक और अवैध असलहा बरामद हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज पांडेय व क्षेत्राधिकारी सदर डॉ चारू द्विवेदी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में 
विज्ञापन

राहुल मोदनवाल ( 21), असलम (20), रोहित यादव (19) सभी रानीबाजार, राजातालाब और  सुनील राय (25) निवासी चन्दापुर है। पुलिस अधिकारियों ने गिरफ्तारी टीम को 15 हजार पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू में खोली खोली दुकान, पुलिस ने किया चालान

चंदौली सहित पूरे प्रदेश में  24 मई तक कोरोना कर्फ्यू की घोषणा की गई है। आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के नियत समय से खुलने के बाद अन्य सभी दुकानों के बंदी के आदेश हैं। इसके बावजूद शुक्रवार को चंदौली के दो स्वर्ण व्यवसायियों ने दुकान खोल कर सोने-चांदी की बिक्री कर रहे थे।

मुगलसराय पुलिस को किसी के माध्यम से इसकी सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दुकान खुला पाया और दोनो स्वर्ण  स्वर्ण व्यवसायियों का तीन-तीन हजार रुपये का चालान काटा। पुलिस ने चेतावनी भी दी कि यदि आगे नियमों का उल्लंघन करते पाए गए तो इससे भी बड़ी कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें