फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: टिक टॉक पर वायरल किया लड़की का अश्लील वीडियो, मचा बवाल

Tue, 12 Nov 2019 07:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ में सोशल साइट फेसबुक पर एक युवती के नाम का फर्जी अकाउंट बनाकर युवती के साथ अपनी फोटो लगाकर भोजपुरी के अश्लील गाने के साथ पोस्ट कर दिया, जिसे टिकटॉक के जरिए तैयार किया था। मामला संज्ञान में आने पर युवती की मां ने मुबारकपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मंगलवार को मुबारकपुर थाने के बनकट बाजार के पास से युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका चालान कर दिया।

विज्ञापन


एसपी त्रिवेणी सिंह के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी पंकज साहनी पुत्र सीताराम साहनी है। वह रौनापार थाना क्षेत्र के महुला गांव का निवासी है। आरोपी पंकज की ननिहाल मुबारकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में है। जहां वह अपने मामा की शादी में गया हुआ था। इस दौरान वहां मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र की रहने वाले रिश्तेदार की लड़कियां आई हुई थी। पंकज ने उन लड़कियों की फोटो अपने मोबाइल से खींची थी।

मुबारकपुर से घर जाने के बाद पंकज उन लड़कियों की फोटो के जरिए फेसबुक पर अलग-अलग फर्जी अकाउंट बनाए और उन लड़कियों के साथ अपनी तस्वीर जोड़कर टिकटॉक एप के जरिए वीडियो तैयार किया। जिसे उन लड़कियों के नाम से तैयार किए गए फर्जी फेसबुक अकाउंट पर भोजपुरी के अश्लील गानों के साथ जोड़कर शेयर कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस बात की जानकारी होने पर युवती की मां की तरफ से मुबारकपुर थाने में पंकज के खिलाफ सोमवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मंगलवार को साइबर सेल की मदद से लोकेशन मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश मिश्रा ने अपनी टीम के साथ आरोपी पंकज साहनी को बनकट बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें