फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया

Mon, 02 Dec 2019 11:50 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक वृद्धा के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग महिला का आरोप है कि गांव के ही युवक ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया है।

विज्ञापन


अनपरा थाना क्षेत्र के एक गांव की वृद्ध महिला से रविवार की रात दुष्कर्म की घटना सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार रविवार रात एक गांव निवासी 70 वर्षीय वृद्ध महिला अपने आवास में सोई थी। इसी दौरान उसी गांव निवासी युवक ने घर में जबरदस्ती घुसकर वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी राम किसुन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें