फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चार अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को दबोचा, चोरी की आठ बाइकें भी बरामद

Sat, 04 Jul 2020 06:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

  • तमंचा, कारतूस, मोबाइल और चाबी का गुच्छा भी मिला
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले में शादीभादी तिराहे के पास घेराबंदी कर पुलिस टीम ने शनिवार को चार अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को धर-दबोचा। कड़ाई से पूछताछ के बाद इनकी निशानदेही पर चोरी की आठ बाइकें भी बरामद की गई। इतना ही नहीं तलाशी के दौरान इनके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, एक मोबाइल तथा चाबी का गुच्छा बरामद किया गया। 

विज्ञापन


अब पुलिस वाहन चोर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। इसका खुलासा एसपी डा.ओमप्रकाश सिंह ने पत्रकारवार्ता के दौरान शनिवार को की।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थानाध्यक्ष शशीचंद्र चौधरी एवं एसओजी प्रभारी श्यामजी यादव क्षेत्र में भ्रमण करे थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर शादीभादी तिराहे के पास घेराबंदी कर पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन

इस दौरान दो बाइकों पर कुछ संदिग्ध आते दिखाई पड़े। टीम ने सभी को दबोच लिया और पूछताछ में जुट गई। आरोपितों ने अपना नाम सिधौना के बारी गांव निवासी अमन यादव उर्फ बंगी, गोपालपुर निवासी लव यादव उर्फ रुद्रा, सौना संदीप यादव उर्फ सत्या व कैथवलिवं निवासी पिंटू यादव बताया। ये सभी चोरी की बाइक वाराणसी बेचने जा रहे थे। 

निशानदेही पर पुलिस ने खानपुर, सैदपुर व वाराणसी के चौबेपुर से चोरी की आठ बाइक बरामद हुई। चोरों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि अपराध की घटना को अंजाम देने व अपना शौक पूरा करने के लिए शादी-विवाह व भीड़-भाड़ वाले इलाके से बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते हैं।


खानपुर थाने में दर्ज हैं कई मामले
पुलिस के हत्थे चढ़े चोरों पर खानपुर थाने में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को इनकी लंबे समय से तलाश थी। फिलहाल पुलिस टीम इनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें