फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस सतर्क मित्र: खास जानकारी...बिना पहचान बताए, अब पुलिस तक सीधे पहुंचाएं सूचनाएं; ऐसे दे सकते हैं सूचना

Sat, 24 Jan 2026 01:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सूचना देने वाले का नाम या मोबाइल नंबर किसी भी स्तर पर प्रदर्शित नहीं होगा। सूचना मिलने पर स अधिकारी  की ओर से तत्काल और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। पूरी जानकारी व्हाट्सएप से सूचना देने वाले को दी जाएगी।
विज्ञापन
एडीजी पीयूष मोर्डिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime: व्हाट्सएप बॉट नंबर 7839860411 पर विकल्पों के माध्यम से सूचना दर्ज करें। फोटो/ वीडियो ऑडियो/ टेक्स्ट से साक्ष्य साझा करें। क्यूआर कोड स्कैन कर भी सीधे सूचना दी जा सकती है। उचित होगा कि 7839860411 नंबर को स्थायी तौर पर मोबाइल में पुलिस सतर्क मित्र के नाम पर सेव कर लें। 

विज्ञापन




आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए वाराणसी जोन के 9 जिलों में पुलिस सतर्क मित्र व्हाट्सएप बॉट 7839860411 की शुरुआत हुई है। पशु तस्करी, शराब, मादक पदार्थ और अवैध हथियार, महिला व बाल अपराध, जबरन धर्म परिवर्तन, अवैध खनन या किसी भी अन्य अवैध गतिविधि से संबंधित गोपनीय सूचना दे सकते हैं। बिना अपनी पहचान बताए, अब सीधे पुलिस तक सूचनाएं पहुंचा सकते हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को छावनी के जोन कार्यालय में एडीजी पीयूष मोर्डिया ने बताया कि पुलिस सतर्क मित्र से कोई भी व्यक्ति किसी भी अवैध गतिविधि से संबंधित सूचना गोपनीय रूप से दे सकता है। उसकी पहचान कहीं से भी उजागर नहीं होगी। खुद पुलिस के पास उसका नंबर तक नहीं पहुंच सकता है।

Trending Videos
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में इस सुविधा से लैस पहला जोन बना वाराणसी : एडीजी पीयूष मोर्डिया ने बताया कि इस तकनीक को सबसे पहले डीआईजी वैभव कृष्ण ने विकसित कराया। रेंज के चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर में व्हाट्एसप बॉट को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया, जिसका परिणाम बहुत ही सार्थक रहा। कई अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई हुई। अब इसे नौ जिलों में शुरू किया गया। उत्तर प्रदेश में पुलिस सतर्क मित्र व्हाट्सएप बॉट शुरू करने वाला पहला जोन वाराणसी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें