माहौल बिगाड़ने वाले हुड़दंगियों की अब खैर नहीं है।मंदिर में आने जाने वाले हर व्यक्तियों सहित आसपास की गतिविधियों पर जिला प्रशासन की नजर है। मंदिर के फर्श पर चारो ओर सीसीटीवी कैमरों की संख्या में वृद्धि की गयीं हैं।
बीते रविवार को कज्जाकपुरा स्थित अति संवेदनशील क्षेत्र कहें जाने वाले लाट भैरव मंदिर में आरती के दौरान पुजारी पर पत्थर फेंके जाने की घटना के बाद से जिला प्रशासन सक्रिय हो चुका है।
विज्ञापन
माहौल बिगाड़ने वाले हुड़दंगियों की अब खैर नहीं है।मंदिर में आने जाने वाले हर व्यक्तियों सहित आसपास की गतिविधियों पर जिला प्रशासन की नजर है। मंदिर के फर्श पर चारो ओर सीसीटीवी कैमरों की संख्या में वृद्धि की गयीं हैं। साथ ही खराब पड़े कैमरों को दुरुस्त कराया गया। गार्ड रूम में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।दैनिक आरती के दौरान विशेष सक्रियता बढ़ी है। साथ ही सुबह शाम फैंटम दस्ता पेट्रोलिंग कर संदिग्धों पर नियंत्रण रखने का कार्य कर रही है।