फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में स्कूल यूनिफार्म से खुली पोल, घर छोड़कर जा रही थी छात्रा, युवक और छात्रा आए थे सोनभद्र से

Thu, 04 Feb 2021 12:13 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पुलिस भर्ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मंडुवाडीह पुलिस की सक्रियता के चलते सोनभद्र से एक युवक के साथ घर छोड़ कर आई स्कूल यूनिफार्म पहने हुई छात्रा नई दिल्ली नहीं जा पाई। पुलिस की सूचना पर युवक और किशोरी के परिजन वाराणसी के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन


सोनभद्र के बरकरा गांव का रहने वाला युवक बभनौली की रहने वाली व राबर्ट्सगंज के एक विद्यालय की 11वीं की छात्रा को लेकर मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन आया। शिवगंगा एक्सप्रेस ट्रेन से दोनों नर्द दिल्ली जाने की तैयारी में थे। मंडुवाडीह थाने के उपनिरीक्षक लवकुश यादव अपने हमराहियों के साथ गश्त पर थे।

एफसीआई तिराहा के समीप एक युवक और स्कूल यूनिफार्म पहने हुई छात्रा को खड़े देखकर उन्हें शंका हुई। दोनों से पूछताछ में संतोषजनक उत्तर न मिलने पर उन्हें मंडुवाडीह थाने ले जाया गया। तलाशी में उनके पास से नई दिल्ली जाने के लिए शिवगंगा एक्सप्रेस ट्रेन का टिकट और आधार कार्ड मिला।
विज्ञापन


कड़ाई से पूछताछ में युवक ने बताया कि वह और छात्रा एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। घर वाले शादी के लिए तैयार न होते इसलिए वह छात्रा को लेकर दिल्ली जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक मंडुवाडीह परशुराम त्रिपाठी ने युवक और छात्रा दोनों के परिजन शहर आ रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें