मिथिला समाज काशी की ओर से रविवार को कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह राजकीय जिला पुस्तकालय अर्दली बाजार में आयोजित हुआ। मिथिला के परंपरागत कुलदेवी भगवती गीत जय जय भैरवी असुर भयावन... से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार सिंह और मुख्य अतिथि प्रो. जयशंकर झा थे। प्रो. केशव मिश्रा, प्रो. शशिकांत द्विवेदी, कंचन सिंह परिहार, नेहा झा को सम्मानित किया गया। इन रचनाकारों ने मैथिली, हिंदी और भोजपुरी भाषा में अपनी कविताएं सुनाईं। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव झा, गिरीश ठाकुर, राकेश झा, नरेंद्र मिश्र, अंजनी मिश्र आदि की प्रमुख भूमिका रही। स्वागत संस्था के अध्यक्ष प्रो. प्रभास कुमार झा और धन्यवाद ज्ञापन वरुण कुमार झा ने किया।