पीएमश्री प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज रामनगर की मेजबानी में मंडलीय विद्यालयीय खेलों में थांगता (मार्शल आर्ट का ही एक रूप) प्रतियोगिता हुई। इसमें वाराणसी और चंदौली के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले वाराणसी की टीम ओवरऑल विजेता जबकि चंदौली की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता के आधार पर आगामी प्रादेशिक प्रतियोगिता के लिए 36 खिलाड़ियों (18 बालक और 18 बालिका) का चयन हुआ। चयनित खिलाड़ी 9 से 12 अक्तूबर तक अयोध्या में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय थांगता प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पूर्व प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य अविनाश मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर शुरू कराया। संचालन विद्यालय के शारीरिक शिक्षक विवेक कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर खेल शिक्षक संयुक्ता सिंह, जय प्रकाश, सास्वत सिंह मौजूद रहे। संवाद