फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कलारीपयट्टू के बालक वर्ग में पीएन कॉलेज, बालिका में राधा किशोरी इंटर कॉलेज पहले स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज रामनगर में सोमवार को चार दिवसीय 69वीं जनपदीय विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कलारीपयट्टू में जिले के 10 जोन के तीन विद्यालयों के 22 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसके बालक वर्ग में मेजबान प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज वहीं, बालिका वर्ग में राधा किशोरी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रामनगर की टीम पहले स्थान पर रही। राजकीय हाई स्कूल बढ़ैनी कला ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

चार सितंबर तक होने वाली प्रतियोगिता में दो सितंबर को सेपक टाकरा, तीन सितंबर को गतका और चार सितंबर को थांग ता प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया। विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह और राधा किशोरी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या साधना राय भी मौजूद रहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य अविनाश कुमार मिश्र ने स्काउट के छात्रों के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय के खेल शिक्षक विवेक कुमार सिंह ने छात्रों की जिला, मंडल, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खेल उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने विजेता टीमों को मेडल और सर्टिफिकेट दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें