फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM's visit in Kashi:प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर जिले में हाई अलर्ट काशी में

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहर आगमन के मद्देनजर जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। शुक्रवार को सेना के तीन हेलिकॉप्टर ने बाबतपुर एयरपोर्ट से बरेका स्थित हेलिपैड पर टच एंड गो का रिहर्सल किया। देर शाम प्रधानमंत्री की डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल बाबतपुर एयरपोर्ट से बरेका स्थित ऑफिसर्स गेस्ट हाउस तक किया गया। प्रधानमंत्री की सुरक्षा-व्यवस्था में पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन के नेतृत्व में 10 आईपीएस सहित 1100 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगे। प्रधानमंत्री के रूट पर रूफ टॉप फोर्स तैनात रहेगी। पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था संबंधी बैठक में पुलिस कर्मियों को कहा कि प्रधानमंत्री जब सड़क मार्ग से शहर आएंगे तो आमजन किसी भी सूरत में बैरिकेडिंग के बाहर न आने पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें