फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Women''s Day in Kashi:घरेलू महिलाएं राष्ट्रवादियों की पाठशाला-रामाशीष

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशाल भारत संस्थान की राष्ट्रीय महिला परिषद ने सुभाष भवन में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरएसएस के अनुषांगिक संगठन प्रज्ञा प्रवाह के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य रामाशीष सिंह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

रामाशीष ने कहा कि घरेलू महिलाएं राष्ट्रवादियों की पाठशाला हैं। भारतीय संस्कृति में 5 माताएं हैं- धरती माता, जन्म देने वाली माता, मातृभाषा, गऊ माता और प्रकृति माता। सिर्फ इस धरती पर ही नहीं बल्कि देव लोक भी महिला सशक्तीकरण का उदाहरण है। विशाल भारत संस्थान की राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अर्चना भारतवंशी ने कहा कि परिवार को जोड़े रखने में महिलाओं की बड़ी भूमिका रहती है। पारिवारिक शांति से राष्ट्र के लिए कार्य करने का माहौल बनता है। देश के प्रति भक्ति और जान कुर्बान करने के लिए प्रेरणा तो मां ही दे सकती है।
हिन्दू मुस्लिम संवाद केंद्र की चेयरमैन डॉ. नजमा परवीन ने कहा कि घर में रहने वाली महिला त्याग की प्रतिमूर्ति है। घर के बाहर कदम रखने वालों के लिए मां ही सुरक्षा की गारंटी देती है। इस अवसर पर सरोज, गीता, मेहरूननिशा, जुलेखा बीबीए रौशनजहाँ, रूखसार, राजकुमारी, प्रीती, श्याम दुलारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें