Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 18 जून को आगमन हो रहा है। इस कारण जिले और कार्यक्रम स्थलों की सुरक्षा का खास ख्याल रखा जा रहा है। एसपीजी समेत जिला प्रशासन ने गंगा आरती स्थल की सुरक्षा के साथ भीड़ और अन्य बिंदुओं पर विमर्श किया।
वाराणसी लोकसभा चुनाव में जीत के बाद तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेने के पश्चात वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी के पहली बार आगमन पर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। उसी क्रम में 18 जून को प्रधानमंत्री काशी आएंगे, जिसमें भैरोनाथ स्थित बाबा काल भैरव का दर्शन कर वहां से काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन-पूजन के पश्चात दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होंगे।
विज्ञापन
शनिवार को वाराणसी पहुंची एसपीजी ने सभी स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि आरती स्थल का सुरक्षा के दृष्टि से काफी देर तक प्रसाशनिक अधिकारियों के साथ सुरक्षा के सारे पहलुओं को देखते हुए पुलिस के आलाधिकारी एसएस चिनप्पा, एसीपी प्रज्ञा पाठक व सांस्कृतिक विभाग के अधिकारी रहे।
पर्यटन विभाग के सारे अधिकारी के साथ राजेंद्र प्रसाद घाट, दशाश्वमेघ घाट, शीतला घाट पर काफी देर तक गंगा आरती में आनेवाले पर्यटकों के भीड़ के सम्बंध में तथा सुरक्षा के बारे में गहन विचार विमर्श करते दिखे। राजेंद्र प्रसाद घाट से दशाश्वमेध शीतला घाट मंदिर तक की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी लिया।