फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के काशी आगमन को लेकर मांगी गई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। देव दीपावली और गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन से पहले प्रधानमंत्री कार्यालय ने स्थानीय प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। देव दीपावली पर देश और दुनिया से लाखों लोग गंगा घाटों पर दीपमाला के साक्षी बनने के लिए काशी आते हैं, ऐसे में 12 नवंबर को पीएम के काशी आगमन के कार्यक्रम को स्थानीय रिपोर्ट के आधार पर अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 अक्तूबर को मन की बात में गुुरु नानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव का जिक्र किया था और गुरुबाग स्थित गुरुद्वारे पर नानक देव के पदचिह्न की बात की थी। इसके बाद पीएमओ ने यहां के प्रशासन से संपर्क साधा है। सूत्रों की मानें तो 12 नवंबर को पीएम मोदी काशी आ सकते हैं। पीएम के आगमन की सूचना के बाद प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। उधर, गुरुबाग स्थित गुरुद्वारा प्रबंधन भी अपने आयोजन को विशेष बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। माना जा रहा है कि काशी की ऐतिहासिक देव दीपावली के साथ गुरु नानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव में पीएम शामिल होंगे। यहां बता दें कि दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद यह उनका पहला दौरा होगा। ऐसे में प्रशासन पूरी होने वाली परियोजनाओं की सूची भी तैयार करने में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें