फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की पाती पहुंचाने को राज्यमंत्री पहुंचे जनता के द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भाजपा के परिवार संपर्क अभियान के तहत शनिवार को सूबे के राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने शहर दक्षिणी विधान सभा क्षेत्र में और राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने उत्तरी विधान सभा के सिगरा में भ्रमण कर जनता के द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. नीलकंठ तिवारी ने बूथ स्तर पर डोर टू डोर परिवार संपर्क अभियान के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल अंतर्गत पानदरीबा सेक्टर के बूथ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चिट्ठी एवं उतर प्रदेश सरकार की 3 सालों की उपलब्धियों के पत्रक को घर-घर पहुंचाकर संपर्क किया। भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि परिवार संपर्क अभियान 15 जून तक चलेगा। अभियान के दौरान हरि केशरी, गोपालजी गुप्ता, गोविंद यादव, राजीव सिंह, संजय केशरी, अनन्त राज गुप्ता, पंकज, संदीप जायसवाल, धर्मेंद्र गुप्ता आदि रहे। उधर, राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने उतरी विधानसभा क्षेत्र के सिगरा स्थित शास्त्री नगर कॉलोनी व कमला नगर कॉलोनी में संपर्क कर प्रधानमंत्री के संदेश पत्र को लोगों को उपलब्ध कराया। इस दौरान जगदीश त्रिपाठी, सिद्धनाथ शर्मा, राजकुमार शर्मा, प्रेम पासी, सुमित जायसवाल, ऐश्वर्या पाठक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें