फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधीनगर से नई ट्रेन को पीएम ने दिखाई हरी झंडी, आज पहुंचेगी काशी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात की राजधानी गांधीनगर-वाराणसी के बीच यात्रियों का सफर आसान होगा। शुक्रवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस 04274 को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर वाराणसी के लिए रवाना किया। कैंट रेलवे स्टेशन पर बड़ी एलईडी स्क्रीन पर नई ट्रेन सेवा का सीधा प्रसारण हुआ। यह ट्रेन शनिवार शाम कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन से उतरते ही यात्रियों का उत्तर रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि 22467-22468 वाराणसी-गांधीनगर एक्सप्रेस का परिचालन 21 जुलाई से शुरू होगा। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार अपराह्न 3.15 बजे खुलेगी और प्रयागराज, गोविंदपुरी, झांसी होते हुए बीना, संत हरिदासनगर, उज्जैन, रतलाम, गोधरा, छायापुरी, आनंद व अहमदाबाद स्टेशन के रास्ते गांधीनगर अगले दिन बृहस्पतिवार अपराह्न 3.20 बजे पहुंचेगी। जबकि गांधीनगर स्टेशन से यह ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार रात 11.15 बजे खुलेगी और शुक्रवार रात 11.30 बजे कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें