फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप लोगन हमें एतना प्यार देहलन सच में मन गदगद हो गइलः पीएम मोदी

Wed, 19 Sep 2018 10:01 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
अभिवादन करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बनारस के दो दिवसीय दौरे के आखिरी दिन मंगलवार को बीएचयू में ऐतिहासिक जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी की जनता का दिल जीत लिया। भाषण की शरुआत उन्होंने खांटी बनारसी अंदाज में की।
विज्ञापन


भोजपुरी लहजे में कहा- 'आप लोगन के प्रणाम बा, हमरे काशी के लोगन हमें एतना प्यार देहलन सच में मन गदगद हो गइल। आप लोगन बेटा हई, समय निकाल के काशी आवे का मन करैला।' पीएम मोदी इतना कहकर बात खत्म ही कर पाते कि सभा में मौजूद लोगों ने हर-हर महादेव और मोदी-मोदी के नारे से आकाश को गुंजायमान कर दिया।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र की 14वें दौरे पर जनता को 557.40 करोड़ रुपये को सौगात दी। पीएम ने कहा कि पूर्वी भारत के गेटवे के तौर पर वाराणसी का विकास किया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकारों की कई योजनाएं गिनाते हुए पीएम मोदी ने वाराणसी में सड़क, रेल, गैस, एलईडी, वायुसेवा के लिए किए गए कार्यों का जिक्र किया।

उन्होंने बताया कि विकास के ये कार्य वाराणसी शहर ही नहीं बल्कि आसपास के गांवों से भी जुड़े हैं। यहां हजारों करोड़ की अनेक सड़क परियोजनाएं चल रही हैं। मंडुवाडीह फ्लाइओवर का काम पूरा हो चुका है। गंगा नदी पर सामने घाट पुल के पूरा होने से, रामनगर आना-जाना और आसान हुआ है।

बिहार, नेपाल, झारखंड, मध्य प्रदेश जाने वाली सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है। नेशनल हाइवे सात के जरिये वाराणसी से सुल्तानपुर, गोरखपुर, हंडिया सड़क संपर्क मार्ग के लिए 1000 करोड़ रुपये तय किए गए। उन्होंने कहा कि रेल से काशी आने वालों को अब स्टेशन पर ही नई काशी की तस्वीर नजर आती है।

इसके अलावा वाराणसी को छपरा और इलाहाबाद से जोड़ने के ट्रैक की डबलिंग का काम चल रहा है। वाराणसी से नई दिल्ली, बड़ौदा और पटना जाने के लिए महामना जैसी ट्रेनें चलाई गई हैं। बनारस की देश के अन्य शहरों से रेल कनेक्टिविटी पिछले कुछ वर्षों में काफी तेजी से बढ़ी।
विज्ञापन

पर्यटकों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी

पीएम मोदी - फोटो : amar ujala
पीएम मोदी ने कहा कि वाराणसी में हो रहे विकास के गवाह, यहां एयरपोर्ट पर आने वाले लोग भी बन रहे हैं। हवाई जहाज से वाराणसी आने वाले लोगों और पर्यटकों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि आधे शहर से लटकते हुए तार गायब हो गए हैं। बाकी जगहों पर भी इन तारों को जमीन के भीतर बिछाने का काम तेजी से जारी है। बिजली से जुड़े पांच प्रोजेक्ट में से एक में पुरानी काशी को बिजली के लटकते तारों से छुटकारा दिलाने का काम शुरू है।

नए विद्युत उपकेंद्र से कम वोल्टेज की समस्या से छुटकारा मिलेगा। एलईडी बल्ब से रोशनी बढ़ी है और बिजली के बिल में कमी आई है। उन्होंने बताया कि इससे करोड़ों रुपये की बचत की गई है।

पीएम ने सबसे अधिक चर्चित स्वच्छता अभियान की सफलता के बारे में बात करते हुए कहा कि काशी ने स्वच्छता के मामले में परिवर्तन देखा है, गलियों, घाटों, सड़कों पर स्वच्छता अब स्थायी हो चुकी है। जापान के पीएम शिंज आबे समेत कई विदेशी नेताओं ने वाराणसी की तारीफ की है, जापान ने तो काशी को कन्वेंशन सेंटर को तोहफा भी दिया है।

पीएम ने बताया कि वाराणसी में वैदिक विज्ञान केंद्र और अटल इन्क्यूबेशन सेंटर की नींव रखी गई है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह सेंटर स्टार्ट अप को नई ऊर्जा देगा। मोदी ने वाराणसी के युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि 'मुझे जानकारी दी गई है कि देशभर से 80 स्टार्टअप के आवेदन इससे जुड़ने के लिए आ चुके हैं और 20 स्टार्टअप जुड़ चुके हैं।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें