फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 को काशी आ सकते है पीएम मोदी, लोकसभा चुनाव के पहले वाराणसी को देंगे कई सौगात

Tue, 05 Feb 2019 09:49 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
Narendra Modi - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने जिला प्रशासन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित आगमन के मद्देनजर की जा रही तैयारियों का ब्यौरा मांगा है।  जिला प्रशासन से इसी महीने पूरी होने जा रही बीएचयू कैंसर संस्थान कैंसर अस्पताल सहित अन्य परियोजनाओं की जानकारी मांगी गई है। परियोजनाओं के साथ जनसभा के लिए संभावित स्थल के बारे में भी जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन




सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 फरवरी को वाराणसी आ सकते हैं। इस दौरान संत रविदास मंदिर में लंगर में शामिल होने के बाद परियोजनाओं का शिलान्यास लोकार्पण कर जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों की समीक्षा के लिए 8 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद ही प्रधानमंत्री के आगमन की तिथि तय होगी। जिला प्रशासन ने एक दर्जन से ज्यादा पर योजनाओं की सूची पीएमओ को भेजी है।

5 अस्पतालों का उद्घाटन एक साथ करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री इस दौरे में 5 अस्पतालों का उद्घाटन करेंगे। इसमें बीएचयू के सुंदर बगिया स्थित महा मना कैंसर संस्थान, ईएसआई अस्पताल, शिवपुर पीएचसी, जिला महिला और जिला अस्पताल में एमसीएच विंग शामिल है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी तैयारियां जोरों पर है सोमवार को सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च की ओर से आयोजित कार्यशाला में सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


'वंदे भारत एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत  करने के साथ ही मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन की सेकंड एंट्री का भी लोकार्पण करेंगे। सूत्रों की मानें तो नई दिल्ली में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर वाराणसी में इसका स्वागत करेंगे। रेल मंत्रालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है उधर मंडुवाडीह सेकंड एंट्री पर यात्री सुविधाओं से जुड़े काउंटर लगाने का काम शुरू हो गया है लोकार्पण के बाद कैंट स्टेशन से चलने वाली कई ट्रेनों का संचालन मंडुवाडीह से किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें