सांस्कृतिक हस्ताकला संकुल के मंच से महिलाएं सरकार के योजनाओं से मिले लाभ के बारे में बता रहीं है। महिलाओं ने बताया कि आजीविका मिशन से कैसे उनके जीवन में बदलाव आया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से जनता को संबोधित कर रहे है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण में जमीन देने वालों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं उन सभी का आभारी हूं। जिन्होंने अपनी जमीन बाबा विश्वनाथ के समर्पित की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब मैं प्रधानमंत्री नहीं था, तब भी यहां आता था और मुझे लगता था की यहां कुछ करना चाहिए। लेकिन भोले बाबा ने तय किया होगा कि बेटे बातें बहुत करते हो यहां आओ और कुछ करके दिखाओ और आज भोले बाबा के आशीर्वाद से वो सपना पूरा हो रहा है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सदियों से काशी विश्वनाथ दुश्मनों के निशाने पर रहा, कितनी बार ध्वस्त हुआ, अपने अस्तित्व के बिना जिया। लेकिन यहां की आस्था ने इसे पुनर्जीवित किया और ये क्रम सदियों से चल रहा है। जब महात्मा गांधी यहां आये थे, तो उनके मन में भी ये पीड़ा थी की भोले बाबा का स्थान ऐसा क्यों है और बीएचयू के एक कार्यक्रम में बापू अपने मन की व्यथा बताने से खुद को रोक नहीं पाए थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब मां गंगा को सीधे बाबा भोलेनाथ से जोड़ दिया गया है। अब श्रद्धालु गंगा स्नान करके सीधे भोले बाबा के दर्शन करने आ सकेंगे। पिछले कई सालों से भोले बाबा की चिंता किसी ने नहीं की, सभी ने अपनी-अपनी चिंता की। अच्छा हुआ कि भोलेबाबा ने हमारे भीतर एक चेतना जगाई। इसके कारण 40 से ज्यादा पुरातात्विक मंदिर इस पूरे धाम के अंदर से मिले। अब इन मंदिरों की मुक्ति का रास्ता भी खुला है। काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर करोड़ों देशवासियों की आस्था का स्थल है। लोग यहां इसलिए आते हैं कि काशी विश्वनाथ के प्रति उनकी अपार श्रद्धा है। उनकी आस्था को अब बल मिलेगा।
आगे पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये काशी विश्वनाथ धाम, अब काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के रूप में जाना जायेगा। इससे काशी की पूरे विश्व में एक अलग पहचान बनेगी।
पीएम नरेंद्र मोदी ने मिर्जापुर मठ की जमीन पर फावड़े से गड्ढा खोद कर और विधि-विधान से पूजा-पाठ कर पांच शिलाओं को रखकर भूमि पूजन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ के गर्भ गृह में पहुंचे। वहां पर उन्होंने काशी विश्वनाथ की पूजा की। इसके साथ ही गर्भ गृह में ही 'हर-हर महादेव' का उद्घोष भी किए। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन के स्थान की तरफ रवाना हो गए।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में शुक्रवार को 19वीं बार आए हैं। इस दौरे में पीएम नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह लगभग 8.15 पर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे।
बाबतपुर एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुलिस लाइन के लिए रवाना हो गए। पुलिस लैइन के बाहर छोटे-छोटे बच्चों ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत भगवा रंग के गुब्बारे हिला कर किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी हाथ हिला कर बच्चों का अभिवादन स्वीकार किया। पुलिस लाइन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तरफ रवाना हो गए हैं।