LoC पार सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद देश की राजनीति में उठापठक का दौर जारी है। जहां कुछ लोग सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे हैं तो वहीं शिवसेना ने फिर से सर्जिकल स्ट्राइक की मांग की है। वाराणसी में लगे पोस्टर में शिवसेना ने पीएम मोदी को भगवान राम का अवतार दिखाया है।
पाक पीएम नवाज शरीफ को रावण और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मेघनाथ का अवतार दिखाया है। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ऐसे पोस्टर कई जगहों पर लगे हैं। यह पोस्टर शिवसेना की तरफ से बुधवार को लगाए गए हैं। जिसमें आतंकियों पर सर्जिकल स्ट्राइक की मांग की है।