फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi करेंगे उद्घाटन: दुनिया को क्षय रोग उन्मूलन की नई राह दिखाएगा बनारस, 24 से 26 तक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

Sun, 12 Mar 2023 07:25 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

क्षय रोग उन्मूलन के उद्देश्य से हर साल 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर वाराणसी में  24 से 26 मार्च तक होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षय रोग उन्मूलन पर वाराणसी में तीन दिनों तक देश के साथ ही विदेशों के विशेषज्ञ मंथन करेंगे। 24 से 26 मार्च तक होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत समेत 10 देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ ही राज्यों के भी स्वास्थ्य मंत्री और क्षय रोग उन्मूलन की दिशा में काम करने वाले विशेषज्ञ सहित एक हजार से अधिक लोग जुटेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मार्च को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन


क्षय रोग उन्मूलन के उद्देश्य से हर साल 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस मनाया जाता है। तीन दिवसीय आयोजन भी इसी के उपलक्ष्य में हो रहा है। इसमें प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान और राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही टीबी मरीजों के बेहतर उपचार के लिए नई दवा, जांच की तकनीक की जानकारी विशेषज्ञों की ओर से दी जाएगी।

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि विभागीय स्तर पर आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित करने के साथ ही उनसे संपर्क कर इलाज, जांच आदि की जानकारी भी ली जा रही है।

विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी, आशा भी होंगी शामिल

जमीनी स्तर पर टीबी मरीजों की जांच, इलाज के साथ ही उन्हें समय-समय पर जागरूक करने, पोषण पोटली वितरित करने, निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण कराने में अहम भूमिका निभाने वाले कई जिलों के जिला क्षय रोग अधिकारी और चयनित आशाओं को भी इस कार्यक्रम में बुलाया गया है। इन लोगों को क्षय रोग उन्मूलन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जाएंगी।

उद्घाटन के बाद दो दिन होगी अहम बैठक
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में 24 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद यहां केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री और अन्य देशों, राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों की मौजूदगी में क्षय रोग उन्मूलन पर आगे के कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी। पहले दिन के कार्यक्रम के बाद नदेसर स्थित तारांकित होटल में 25-26 मार्च को अहम बैठक भी होगी।
विज्ञापन

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, ग्राम पंचायत में जाएंगे विशेषज्ञ

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. पीयूष राय का कहना है कि क्षय रोग दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले तीन दिवसीय आयोजन में आने वाले कुछ विशेषज्ञ जिले में चयनित पांच हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, ग्राम पंचायतों में भी जाएंगे। यहां क्षय रोग उन्मूलन की दिशा में किए जाने वाले कार्यों, मरीजों के जागरूकता संबंधी कार्यक्रमों की जानकारी लेने के साथ ही इस दिशा में काम करने वाले लोगों से भी बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें